मुंबई । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 810 नए मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या 80,97,294 हो गयी है।
इसके अलावा इस अवधि में 1012 मरीजों के इस महामारी से ठीक होने के साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,37,588 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से अभी तक 1,48,229 मरीजों की जान जा चुकी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।
राज्य में इस समय 11,679 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
00