Home » साइड कट ड्रेस में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड का दिखा सिजलिंग लुक, अदाएं देख मदहोश हुए लोग

साइड कट ड्रेस में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड का दिखा सिजलिंग लुक, अदाएं देख मदहोश हुए लोग

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. अरबाज और जॉर्जिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद अरबाज का नाम जॉर्जिया के साथ जुड़ा था. इसी कारण वह देखते ही देखते इंडस्ट्री में छा गई थीं.

बोल्ड लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं जॉर्जिया
जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर से जॉर्जिया ने अपनी दिलकश अदाओं का जादू अपने चाहने वालों पर चलाया है. हाल ही में जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं.
फोटोज में जॉर्जिया सिल्वर कलर की साइड कट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं.
लुक को कंप्लीट करने के लिए जॉर्जिया ने न्यूड मेकअप किया है और बन बनाया हुआ है. इस लुक में वह इतनी बोल्ड लग रही हैं कि उन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
यहां जॉर्जिया कैमरे के सामने बेबाकी के साथ अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. इस लुक में वाकई बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं. अब कुछ ही घंटों में जॉर्जिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई हैं. फैंस इस पर कमेंट कर उनकी खूब तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More