Home » एम्स में भर्ती कॉंमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, अभी होश नहीं आया

एम्स में भर्ती कॉंमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, अभी होश नहीं आया

by Bhupendra Sahu

कानपुर । दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। उनके ब्रेन में इंफेक्शन के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर ऑक्सीजन की मात्रा 60प्रतिशत तक बढ़ा दी गई थी। अब ऑक्सीजन सपोर्ट को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। राजू 60प्रतिशत ऑक्सीजन खुद से ले रहे हैं। 40प्रतिशत ऑक्सीजन उन्हें बाहर से दी जा रही है। हालांकि,उन्हें अभी होश नहीं आया है। यह जानकारी उनके करीबी परिजनों ने दी।

10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
10 अगस्त को दिल्ली के होटल में ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक पड़ा था। तब से वह एम्स के आईसीयू में एडमिट हैं। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। परिवार,करीबी,दोस्त और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कॉमेडियन की सलामती के लिए अन्नू अवस्थी ने यूट्यूब चैनल से एक गाना रिलीज किया है,जिसके बोल हैं,राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे।
राजू को हार्ट अटैक के बाद बीते 20 दिन से उनका ट्रीटमेंट एम्स दिल्ली में चल रहा है। उनकी सेहत में लगातार हो रहे सुधार के बाद डॉक्टर्स भी अब उनके जल्द ठीक होने को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके हाथों और पैरों में मूवमेंट शुरू हो गया है, लेकिन अभी वे सेंस में नहीं हैं।
————————————

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More