Home » बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 : सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाया 13वां मेडल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 : सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाया 13वां मेडल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी ने शनिवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 22-20, 18-21,16-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में डबल्स में दूसरा मेडल है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में वुमेंस डबल्स में मेडल जीता था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस डबल्स में भारत का यह पहला और अब तक का कुल 13वां मेडल है।
यह सात्विक और चिराग की मलेशियाई जोड़ी के हाथों लगातार छठी हार है। इस महीने के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों के मिश्रित टीम फाइनल में भी उन्हें इस जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और भारत का एक पदक सुनिश्चित किया। भारत ने 2011 के बाद इस प्रतियोगिता में हमेशा पदक जीता है।
पीवी सिंधू ने 2019 में स्वर्ण पदक सहित इस प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीते हैं जबकि साइना नेहवाल ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इनके अलावा किदांबी श्रीकांत ने रजत, लक्ष्य सेन, बी साई प्रणीत और प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक जीते हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More