मुंबई । वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 435 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 259 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.71 प्रतिशत टूटकर 1745.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.34 प्रतिशत गिरकर 1751.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.78 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19.13 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 435 रुपये गिरकर 51267 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 352 रुपये उतरकर 51276 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 259 रुपये कमजोर होकर 55130 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 314 रुपये की सस्ती होकर 56690 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।