मेरठ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। प्रदेश और केंद्र में सत्ता में रहने के कारण हमारी जिम्मेदारी जनता के प्रति सबसे अधिक है। ऐसे में आपस में लैक पुलिंग नहीं होनी चाहिए। चुनाव कोई भी लड़े, सांसद विधायकों का सम्मान होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरी सभागार में भाजपा के सांसदों, विधायकों ,पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी ,प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला और महानगर के पदाधिकारियों से करीब 1 घंटे की वार्ता की। सभी पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को सुना।
विभागों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। सरकार में होने के कारण पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी अधिक है। ऐसे में हमारा आचरण अच्छा होना चाहिए। आपस में किसी प्रकार का लैक पुलिंग नहीं होना चाहिए।
समाज के प्रति सजग रहकर हमें काम करना है। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी,एमएलसी अश्विनी त्यागी ,डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ,महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।
00