Home » छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, सीएम भूपेश ने दिया पोला-तीजा के लिए न्योता

छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, सीएम भूपेश ने दिया पोला-तीजा के लिए न्योता

by Bhupendra Sahu

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को देखने के लिए अपने निवास में आमंत्रित किया है। इस दिन यहां पोला और हरितालिका तीज पर्व का आयोजन किया गया है।

बघेल ने गुरुवार की शाम शाह से फोन पर बात कर बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।

इस दौरान शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यकाल को लेकर प्रकाशित पुस्तक मोदी एट द रेट 20 पर प्रदेश के चुनिंदा 1,500 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में दोपहर एक बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए अलग-अलग वर्ग के लोगों को न्योता भेजा गया है। इनमें वकील, समाजसेवी, सीए, इंजीनियर, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। शाह सिर्फ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही रायपुर आ रहे हैं।

बता दें कि शाह 27 अगस्त को नवा रायपुर में एनआईए के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। बघेल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। शाह और बघेल का उद्बोधन भी होगा। कार्यक्रम में एनआइए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More