Home » पोला पर्व 27 को : बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

पोला पर्व 27 को : बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर। लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पर छत्तीसगढ़ के किसान का सबसे बड़ा पर्व पोला जिसमें परम्परा अनुसार बैलों की पूजा अर्चना की जाती है, के अवसर पर आदर्श युवा मंच बिलासपुर द्वारा स्व. चंद मनूजा की स्मृति में बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता दिनांक 27 अगस्त 2022 को आयोजित होगी।

जानकारी देते हुए आदर्श युवा मंच अध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 27 अगस्त को संध्या 4.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में किसानों एवं बैल मालिकों की उपस्थिति में यह प्रतियोगिता होगी। उत्साह वर्धन हेतु छत्तीसगढ़ लोक कला मंच मनभौरा लालजी वास एवं उनकी टीम द्वारा रंगा-रंगा प्रस्तुति भी सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को विशेष पुरूस्कार के साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। किसानों का सम्मान भी परम्परागत तरीके से होगा। महेश दुबे ने इस अवसर पर किसानों और बैल मालिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More