Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद देंगी दिव्यांगों स्पेशल गिफ्ट…इक्यूपमेंट के साथ बांटेंगे सेल फोन और मेडिकेटेड चप्पल

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद देंगी दिव्यांगों स्पेशल गिफ्ट…इक्यूपमेंट के साथ बांटेंगे सेल फोन और मेडिकेटेड चप्पल

by Bhupendra Sahu

भिलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर देश के 75 स्थानों पर दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के प्रयास से यह शिविर दुर्ग और भिलाई में 17 और कोरबा में 18 सितंबर को लगाया जाएगा। सांसद डॉ सरोज पांडेय ने बताया कि शिविर में 3 करोड़ की लागत से दिव्यांगों और बुजुर्गो के लिए सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। इसके लिएरजिस्ट्रेशन भी 1 सिंतबर को होगा।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने दिव्यांगों को सम्मान दिया।उन्हें विकलांग कहने की बजाएदिव्यांग कहने की अपील की विशेष योग्यता वाले व्यक्ति। 2011 की जनगणना के अनुसार देशभर में 2.6 8 करोड़ दिव्यांग है। डॉ सरोज ने बताया कि दुर्ग में अब तक 12 सौ से ज्यादा दिव्यांगों की सूची उनके पास आई है,लेकिन ऐसे कईदिव्यांग जिनके पास दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए दुर्ग में 1 सितंबर को विवेकानंद सभागार में रजिस्ट्रेशन और दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर रखा गया है। भिलाई में भी रजिस्ट्रेशन शिविर वैशालीनगर में लगाया जाएगा और 17 सितंबर को एक शिविर यहां भी लगेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More