Home » सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, 52000 के करीब पहुंचा गोल्ड का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, 52000 के करीब पहुंचा गोल्ड का भाव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोना 51958 रुपये पर खुला, जो बुधवार के बंद रेट से 328 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा है। वहीं, चांदी 561 रुपये चढ़कर 55785 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 4296 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20223 रुपये सस्ती है।

इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 51750 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, 22 कैरेट 47594, 18 कैरेट 38969 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 30395 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।
जीएसटी और ज्वेलर का मुनाफा जोडऩे के बाद यह है भाव
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1558 रुपये जोड़ लें तो इसका रेट 53516 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा यानी 5351 रुपये जोडऩे के बाद सोने का भाव 58868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। जीएसटी जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 57458 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 63204 रुपये में देगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More