Home » सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

by Bhupendra Sahu

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भेज दी है। वहीं सूत्रों का दावा है कि चुनाव आयोग ने सीएम सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है।

आज दोपहर बाद राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से रांची पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि रांची पहुंचने के बाद वह कभी भी चुनाव आयोग की सिफारिश से राज्य की जनता को अवगत करा सकते। चुनाव आयोग के फैसले का सभी को इंतजार है।

दरअसल, हेमंत सोरेन पर झारखंड का सीएम रहते खनन पट्टा खुद को और अपने भाई को जारी करने का आरोप है। उस वक्त हेमंत सोरेन पर खनन मंत्रालय भी थी। ईडी ने हाल ही में खनन सचिव पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था, पूजा ने ही खनन का लाइसेंस जारी किया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More