Home » हल्ला बोल में शामिल होने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत करने कई नेता पहुंचे

हल्ला बोल में शामिल होने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत करने कई नेता पहुंचे

by Bhupendra Sahu

रायपुर। राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद है। सीएम हाउस को किले में तब्दील कर दिया गया है। दरअसल, आज बेरोजगारी पर भारतीय जनता पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस हल्ला बोल में शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान की बालियां भेंट की। इस दौरान सांसद सुनील सोनी और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा होगी। यहां तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं का जत्था मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए आगे बढ़ेगा। पुलिस और नेताओं के बीच झड़प के आसार हैं। सिविल लाइंस इलाका जहां मुख्यमंत्री का निवास है, उस ओर जाने वाली सभी सड़कों को हर तरफ से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा घड़ी चौक, फायर ब्रिगेड चौक (सुभाष स्टेडियम के पास) कालीबाड़ी के पास निगम मुख्यालय वाला इलाका बंद है।

आंदोलन में ये प्रमुख नेता होंगे शामिल
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी, संजूनारायण सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के साथ ही सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और भाजयुमो के जिले से लेकर मंडल स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रभारी आलोक ढंगस, दीपज्योति मुंड भी रायपुर पहुंच चुके हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More