Home » कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी कोमा में,वेंटीलेटर सपोर्ट कम किया गया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी कोमा में,वेंटीलेटर सपोर्ट कम किया गया

by Bhupendra Sahu

कानपुर । कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का मंगलवार को एम्स में 14वां दिन है। वह अभी भी कोमा में हैं। राजू के परिवार के करीबी मित्र ने बताया कि अब वेंटीलेटर सपोर्ट कम किया गया है। मुंह की जगह गले में छेद कर नली से ऑक्सीजन दी जा रही है। एम्स के न्यूरोलॉजी की हेड डॉ. पद्मा श्रीवास्तव की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक,राजू की सेहत की प्रगति धीमी है, लेकिन उनके बॉडी के सभी ऑर्गन बिल्कुल फिट काम कर रहे हैं।

अगले 48 घंटों में हट सकता है वेंटीलेटर
क्षेत्रीय पार्षद और परिवार के करीबी सुनील कनौजिया ने बताया,राजू के स्वास्थ्य में जिस तरह से सुधार हो रहा है। उनका वेंटीलेटर एक या दो दिन में धीरे-धीरे कुछ घंटों के लिए हटाया जा सकता है। पहले भी एक बार एक घंटे के लिए वेंटीलेटर हटाया गया था। उन्होंने बताया,ब्रेन में संक्रमण फैलने के बाद दोबारा लगा दिया गया था। अब संक्रमण खत्म हो गया है। उनको मोशन और यूरिन भी सामान्य रूप से हो रहा है। दूध और जूस नली से दिया जा रहा है।
राजू की सलामती के लिए नीम के 51 पौधे रोपे गए
परिवार वालों को पूरी उम्मीद है कि राजू जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसलिए दिल्ली में राजू के बड़े भाई डॉ. सीपी श्रीवास्तव के यहां उनकी पत्नी और परिजन एक विशेष पूजा कर रहे हैं। यह पूजा 3 दिन तक चलेगी। वहीं कानपुर के उनके पैतृक घर पर भी पूजा-पाठ का दौर जारी है। उनकी अच्छी सेहत के लिए नीम के 51 पौधे रोपे गए हैं। वहीं, करणी सेना भारत संगठन ने 101 पौधे राजू के स्वस्थ होने के लिए लगाए हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More