Home » सीएम भूपेश का जन्मदिन, पीएम मोदी, राज्यपाल उइके समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सीएम भूपेश का जन्मदिन, पीएम मोदी, राज्यपाल उइके समेत कई नेताओं ने दी बधाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। सीएम भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।

वहीं, राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को सेवा-समर्पण के साथ मना रही है। इसके अलावा भूपेश मंत्रिमंडल के साथ अन्य नेताओं ने भी लंबी उग्र की कामना की।

इस मौके पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस शिविर में रायपुर के साथ हैदराबाद और मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवाएं दें रहें।

सुबह 11 से 1 बजे सीएम हाउस से मिल सकते हैं सीएम से
विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्‍या में रजिस्ट्रेशन करवा चुके आम नागरिक इसका लाभ ले रहे हैं। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में उनसे मिल सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More