Home » कैरोलिना गार्शिया, बोर्ना कोरिच ने सिनसिनाटी खिताब जीते

कैरोलिना गार्शिया, बोर्ना कोरिच ने सिनसिनाटी खिताब जीते

by Bhupendra Sahu

मेसन । कैरोलिना गार्शिया और बोर्ना कोरिच ने अमेरिकी ओपन से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के खिताब जीत लिये । गार्शिया ने पेत्रा क्वितोवा को 6 . 2, 6 . 4 से मात दी । वहीं कोरिच ने पांचवीं रैंकिंग वाले यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

क्रोएशिया के कोरिच को इस जीत के बाद अमेरिकी ओपन से पहले रैंकिंग में 29वां स्थान मिलने की उम्मीद है । इस टूर्नामेंट से पहले वह 152वीं पायदान पर थे । उन्होंने रफेल नडाल समेत शीर्ष दस में शामिल चार खिलाडिय़ों को हराया ।महिला फाइनल में गार्शिया खिताबी मुकाबले तक पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बन चुकी थी । वह जून से अब तक 27 मैच जीत चुकी हैं ।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More