Home » पुस्तकों में लिखी बातों को पढ़ना ही नही अपितु समझना भी जरूरी

पुस्तकों में लिखी बातों को पढ़ना ही नही अपितु समझना भी जरूरी

by Bhupendra Sahu
  • कलेक्टर ने निवेदिता स्कूल का किया निरीक्षण

रायपुर इस वर्ष से प्रारंभ स्वामी आत्मानंद निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल गुरुनानक चौक का आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन के रख रखाव,स्कूल में बच्चों के लिए लायब्रेरी,कंप्यूटर, लैब,फर्नीचर आदि की यथाशीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 7 वी के बच्चों से सवाल भी पूछे। बच्चों द्वारा सवालों का सही जवाब देने पर खुशी व्यक्त की।उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की पुस्तकों में लिखी बातों को  केवल पढ़ना ही नही अपितु उसे समझना भी है।
निरीक्षण के इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ   रवि मित्तल,नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए एन बंजारा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More