Home » ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी से जीता न्यूजीलैंड, मैच में 13 खिलाड़ी नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी से जीता न्यूजीलैंड, मैच में 13 खिलाड़ी नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों से हराते हुए सीरीज में जोरदार वापसी की। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। बात दूसरे मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के 96 रनों के दम पर मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं, वहीं तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।

बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोट के चलते बाहर हुए। उनकी गैरमौजूदगी में टॉम लैथम ने टीम की कमान संभाली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कैरेबियन गेंदबाजों ने कप्तान निकोलस पूरन का यह निर्णय शुरुआती पलों में सही सबित किया क्योंकि पहले 10 ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के 31 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद फिन एलन और डेरेल मिशेल (41) के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई।
फिन एलन और डेरेल मिशेल के अलावा मिशेल सेंटनर (26) और ट्रेंट बोल्ट (16) ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। न्यूजीलैंड के भी 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में आउट हुए।
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को बोल्ट और साउदी की गेंदबाजी के अलावा बारिश ने भी परेशान किया। दूसरी पारी में 9 ओवर की कटौती हुई, मगर लक्ष्य से सिर्फ एक रन कम हुआ। वेस्टइंडीज को 41 ओवर में 212 रन चेज करने थे। बोल्ट और साउदी ने मेजबानों के 7 विकेट 55 के स्कोर पर ही गिरा दिए थे। अंत में यानिक करियाह ने 52 और अल्जारी जोसेफ ने 49 रनों की पारी खेल टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More