Home » ब्रेकिंग : बड़ा हादसा… बस की चपेट में आई कार, 4 की मौके पर ही मौत, 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा… पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग : बड़ा हादसा… बस की चपेट में आई कार, 4 की मौके पर ही मौत, 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

जगदलपुर । जगदलपुर से लगे मेटावाड़ा पुल में आज सुबह हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि सभी युवक जगदलपुर के रहने वाले हैं और रायपुर की ओर जा रहे थे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से आ रही बस ने कार को अपने चपेट में ले लिया दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से मेडीकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया इस तरह कुल 5 लोग इस दुर्घटना में मौत के काल में समा गए।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची हादसा इतना जबरदस्त था कि युवकों की लाश दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालने में पुलिस को 5 घंटे लग गए गैस कटर और जेसीबी वाहन की सहायता से फंसे हुई लाशों को निकाला गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More