Home » सोना 157 और चांदी 754 रुपये लुढ़की

सोना 157 और चांदी 754 रुपये लुढ़की

by Bhupendra Sahu

मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई जबरदस्त तेजी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 157 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 754 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1768.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.20 प्रतिशत टूटकर 1769.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.48 प्रतिशत लुढ़ककर 19.82 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 157 रुपये गिरकर 51680 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 141 रुपये उतरकर 51680 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 754 रुपये सस्ती होकर 56911 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 672 रुपये कमजोर होकर 57595 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More