Home » ईडी का बड़ा एक्शन, मुख्तार अंसारी के घर समेत करीबियों के यहां छापेमारी

ईडी का बड़ा एक्शन, मुख्तार अंसारी के घर समेत करीबियों के यहां छापेमारी

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । गाजीपुर में मुख्तार अंसारी में घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित मुहम्मदाबाद घर पर और उनके करीबियों के यहां भी छापेमारी की है। ईडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी टीम आज सुबह ही मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। साथ ही ईडी टीम ने खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर भी छापा मारा है।
सूत्रों की मानें तो दिल्ली और यूपी मिलाकर बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों, सीए और करीबी सहयोगियों के यहां भी रेड चल रही है। दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत कई ठिकानों पर यह कार्रवाई जारी है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित भूमि हथियाने और अवैध व्यवसायों से संबंधित कई मामलों के आधार पर 1 जुलाई, 2021 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) यानी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More