Home » मंडी रेट : सरसों तेल-तिलहन, बिनौला तेल कीमतों में तेजी, पाम, पामोलीन में गिरावट

मंडी रेट : सरसों तेल-तिलहन, बिनौला तेल कीमतों में तेजी, पाम, पामोलीन में गिरावट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल- तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया, जबकि वैश्विक मांग होने के बावजूद आयात भाव के मुकाबले स्थानीय भाव के महंगा होने से कच्चे पामतेल और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर किसानों द्वारा सस्ते भाव पर बिकवाली से बचने के कारण सोयाबीन और मूंगफली तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम के आयात में नुकसान है, जबकि पाम एवं पामोलीन के आयात में फायदा है, क्योंकि इनके स्थानीय भाव कहीं मजबूत हैं, जबकि सोयाबीन डीगम का स्थानीय भाव 3-4 रुपये किलो नीचे बैठता है। इस वजह से सोयाबीन में कामकाज कमजोर होने से भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
सूत्रों ने बताया कि पामोलीन का तेल सस्ता होने के कारण इंडोनेशिया में इसके स्टॉक में कमी आई है। सस्ता होने के कारण पूरे विश्व में पामोलीन और सीपीओ तेल की मांग है। इस मांग के बावजूद स्थानीय स्तर पर भाव मजबूत होने के कारण सीपीओ और पामोलीन के भाव टूटे हैं क्योंकि इन तेलों के जो आगे के आयात के सौदे हैं, उनकी कीमत मौजूदा भाव से भी कमजोर रहने की उम्मीद की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव में गिरावट आई है।
बिनौला में कारोबार लगभग खत्म हो गया है और औद्योगिक इकाइयों की मांग होने से बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि, गुजरात में रक्षाबंधन पर्व की छुट्टी के कारण मूंगफली तेल-तिलहन की कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,265-7,315 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति च्ंिटल।
मूंगफली – 6,940 – 7,065 रुपये प्रति च्ंिटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,250 रुपये प्रति च्ंिटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,710 – 2,900 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,700 रुपये प्रति च्ंिटल।
सरसों पक्की घानी- 2,325-2,415 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,355-2,470 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति च्ंिटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति च्ंिटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,350 रुपये प्रति च्ंिटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,150 रुपये प्रति च्ंिटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,980 रुपये प्रति च्ंिटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,400 रुपये प्रति च्ंिटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,280 रुपये प्रति च्ंिटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,240 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति च्ंिटल।
सोयाबीन दाना – 6,425-6,500 रुपये प्रति च्ंिटल।
सोयाबीन लूज 6,225- 6,300 रुपये प्रति च्ंिटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति च्ंिटल।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More