Home » केएल राहुल पूर्णत: स्वस्थ, जि़म्बाब्वे दौरे पर करेंगे टीम की कप्तानी

केएल राहुल पूर्णत: स्वस्थ, जि़म्बाब्वे दौरे पर करेंगे टीम की कप्तानी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल जि़म्बाब्वे दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। बीसीसीआई ने यह घोषणा की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जि़म्बाब्वे दौरे के लिये टीम की घोषणा करते हुए कहा, बीसीसीआई चिकित्सीय टीम ने केएल राहुल की स्थिति का जायज़ा लिया है और उन्हें जि़म्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिये स्वस्थ बताया है।

बोर्ड ने कहा, चयनकर्ता समिति ने उन्हें टीम का कप्तान चुना है और शिखर धवन को उपकप्तान की जि़म्मेदारी दी है।
इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर को भी पूर्णत: स्वस्थ होने के बाद टीम में शामिल किया गया है।
इस दौरे पर टीम के वरिष्ठ खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है जो 28 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले एशिया कप के लिये तैयारी करेंगे।
तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More