Home » टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक के चुने जाने पर भड़के जडेजा, कहा- मैं प्लेइंग-11 में नहीं करूंगा शामिल

टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक के चुने जाने पर भड़के जडेजा, कहा- मैं प्लेइंग-11 में नहीं करूंगा शामिल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान आठ अगस्त को बीसीसीआई ने किया। इसमें अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है। आईपीएल के 15वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी हुई। उसके बाद से वह लगातार टीम इंडिया में बने हैं, लेकिन एशिया कप में उनके चयन से पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा खुश नहीं हैं।

जडेजा ने कहा कि टीम इंडिया में कार्तिक की जगह नहीं बनती है। उन्होंने कहा, ”अब अगर आप उस तरह से खेलना चाहते हैं जैसा मैंने उन्हें सुना है, तो आपको आक्रामक होकर खेलना होगा। इसके लिए टीम का चयन भी अलग तरीके से करना चाहिए था। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम में आने पर आपको हर कीमत पर दिनेश कार्तिक को रखना होगा। आप निचले क्रम में उनके ऊपर निर्भर होंगे। अगर आपके पास रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कोई एक नहीं हैं तो कार्तिक की भी जगह टीम में नहीं बनती है। मैं उन्हें अपनी प्लेइंग-11 में नहीं रखूंगा।”

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More