Home » खादिम की पहली तिमाही के नतीजे मजबूत, खुदरा बिक्री 190% बढ़ी

खादिम की पहली तिमाही के नतीजे मजबूत, खुदरा बिक्री 190% बढ़ी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल फुटवेयर कंपनी खादिम ने साल की पहली तिमाही के नजीते जारी कर दिए हैं। 30 जून को समाप्त हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी में 190% का ग्रोथ दर्ज किया गया। कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत मजबूत कारोबारी प्रदर्शन के साथ की है, जो पूरे साल के लिए आशावादी दृष्टिकोण प्रदान करती है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में स्वस्थ और लगातार सुधार हुआ है।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1660.73 मिलियन रुपये हो गया। इसमें पिछले साल की तुलना में 88.23% प्रतिशत की वृद्धि दिखी। इस दौरान कंपनी के सेल्स में 190% की वृद्धि आई। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के पहले क्वार्टर में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 41.28% रहा पिछले वर्ष यह 35.33% था। इस दौरान देश की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल फुटवेयर कंपनी खादिम का EBIDTA 10.3% की मार्जिन के साथ 170.85 170.85 मिलियन रहा। इस खादिम ने राष्ट्रीय स्तर पर 25 नए स्टोर खोले हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More