Home » महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस को मिल सकता है गृह मंत्रालय

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस को मिल सकता है गृह मंत्रालय

by Bhupendra Sahu

मुंबई । महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानि मंगलवार को होगा। इस बारे में जानकारी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दी। महाराष्ट्र सरकार में 15 मंत्री हो सकते हैं। सभी कल सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच ये बात भी सामने आ रही है बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है।

इससे पहले उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे सरकार में भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसमें शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को भी शामिल किया जा सकता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More