Home » फॉर्च्यून 500 की सूची में पहली बार एलआईसी, रिलायंस ने लगाई छलांग

फॉर्च्यून 500 की सूची में पहली बार एलआईसी, रिलायंस ने लगाई छलांग

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पहली बार फॉर्च्यून 500 की सूची में जगह बनाई है। यह 98वें स्थान पर है। इसका राजस्व 97.26 अरब डॉलर है। फायदा 53.3 करोड़ डॉलर है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) 51 स्थान उछलकर 104 स्थान पर पहुंच गई है। पिछले वित्तवर्ष में इसका राजस्व 93.98 अरब डॉलर रहा। जबकि शुद्ध फायदा 8.15 अरब डॉलर रहा। यह पिछले 19 साल से इस सूची में है।

फॉर्च्यून 500 में देश की कुल 9 कंपनियां हैं। इसमें से 5 सरकारी और 4 निजी क्षेत्र की हैं। भारतीय कंपनियों में रिलायंस से पहले एलआईसी है। जबकि आईओसी 28 स्थान की छलांग लगाकर 142 पर पहुंच गई है। ओएनजीसी 16 स्थान उछलकर 190 पर पहुंच गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More