Home » आरबीआई के एमपीसी की बैठक आज से, महंगाई से निपटने के लिए होगा ये बड़ा फैसला

आरबीआई के एमपीसी की बैठक आज से, महंगाई से निपटने के लिए होगा ये बड़ा फैसला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली / आरबीआई (Reserve Bank of India) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक आज शुरू होगी। केंद्रीय बैंक इस बैठक के दौरान कुछ नीतिगत फैसलों को अमलीजामा पहना सकता है। उम्मीद है कि तीन दिनों (तीन अगस्त से पांच अगस्त) तक चलने वाली इस बैठक के बाद पांच अगस्त को आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास एमपीसी की बैठक के दौरान लिए गए फैसलों का एलान करेंगे। आरबीआई अपनी इस बैठक में रेपो रेट को एक बार फिर बढ़ा सकता है। बता दें कि पिछली बार हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया था। मई महीने में हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।

जानकारों की मानें तो इस बार भी आरबीआई रेपो रेट में 0.25% से 0.35% की बढ़ोतरी कर सकता है। बता दें देश में अब भी महंगाई की दर आरबीआई के तय लक्ष्य के ऊपर है। इसे काबू करने के लिए एमपीसी की बैठक के दौरान रेपो रेट में इजाफा करने का फैसला एक बार फिर लिया जा सकता है।

महंगाई दर 7.1% से अधिक

बता दें कि जून के महीने में महंगाई की दर 7.01% रही। लगातार छठी बार महंगाई की दर आरबीआई की तय सीमा छह फीसदी से अधिक रही है। इससे पहले मई महीने में खुदरा महंगाई दर 7.04 थी। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय बैंक आरबीआई ने साल 2022-23 के लिए महंगाई दर के अनुमान को भी 5.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More