नई दिल्ली । भारत में भी मंकीपॉक्स बीमारी के मामले बढऩे शुरू हो गए हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है। इस बीमारी को लेकर संसद में बोलते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान मिले अनुभवों को हम अपनाते हुए काम कर रहे हैं।
बीमारी बात अपनी बात रखते हुए कहा कि, मंकीपॉक्स वायरस, कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता है क्योंकि नजदीकी संपर्क में आने पर ही इसका संक्रमण होता है। ये बीमारी नई नहीं है 1970 के बाद से दुनिया में बहुत सारे मामले अफ्रीका में देखे गए हैं। जब दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे, तभी भारत ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहला मामला मिलने से पहले हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।
00