Home » मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई…

मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई…

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनके दृढ़ता का प्रदर्शन है और इससे प्रत्येक भारतीय को बहुत प्रसन्न है। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More