Home » सीएम शिंदे की उद्धव को चेतावनी, कहा- अभी मैं चुप हूं, अगर बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा

सीएम शिंदे की उद्धव को चेतावनी, कहा- अभी मैं चुप हूं, अगर बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा

by Bhupendra Sahu

मुंबई । मैंने अगर मुंह खोला तो भूकंप आ जाएगा…शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (cm eknath shinde) ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए जमकर निशाना साधा। मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि आनंद दिघे (anand dighe) के साथ जो हुआ, उसका मैं गवाह हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमारे माता-पिता पर सवाल उठाए। हम पर कीचड़ उछाला,मैं चुप रहा..वक़्त आने पर बोलूंगा।

ठाकरे को दी चेतावनी
राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बगैर कहा कि बागी विधायकों को देशद्रोही कहा जा रहा है। बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ वे कभी गठबंधन नहीं करेंगे। अगर कभी ऐसी नौबत आई तो वे अपनी दुकान बंद कर देंगे, अब वे बताएं कि गद्दार कौन है? जिनके साथ वे चुनाव लड़े जब बात कुर्सी की आई तो उनके खिलाफ वे कांग्रेस-एनसीपी से जा मिले।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More