Home » भारत वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार

भारत वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार

by Bhupendra Sahu

दुबई। भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराने के बाद पुरुषों की एकदिवसीय टीम रैकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। कई शीर्ष खिलाडिय़ों की अनुपस्थिति में शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया। भारत ने तीसरे वनडे में 119 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। यह विजय भारत की वनडे सीरीज में लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके रेटिंग अंकों की संख्या 110 पर पहुंच गई है।

वह अब चौथे स्थान पर काबिज पाकिस्तान (106 अंक) से चार रेटिंग अंक आगे हो गया है। भारत ने इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराया था। इस तरह से भारतीय टीम ने पिछले नौ वनडे मैच में से आठ में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके 128 रेटिंग अंक है, जबकि इंगलैंड 119 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे स्थान पर बना हुआ है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम अभी श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलेगा जिससे उसके पास कुछ रेटिंग अंक हासिल करने का मौका रहेगा। भारत भी अगस्त में जिंबाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More