Home » देश में मिले कोरोना के 20,557 नए मरीज,45 लोगों की मौत…सक्रिय मामलों में इजाफा

देश में मिले कोरोना के 20,557 नए मरीज,45 लोगों की मौत…सक्रिय मामलों में इजाफा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,557 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,39,59,321 हो गई है। इनमें से 5,26,212 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,46,322 हो गई है। एक दिन पहले देश में 18,313 नए मामले दर्ज हुए थे। तीन दिनों बाद देश में दैनिक मामलों की संख्या 20,000 से ऊपर गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,216 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,32,86,787 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,96,783 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.40 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,39,319 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,088 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में रविवार तक 67,10,792 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,394 मरीजों की मौत हुई है। 35,37,895 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,99,766 मामलों और 40,094 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में फिर उछाल देखा गया है और बीते दिन यहां 2,138 नए मामले सामने आए। इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,803 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में रविवार को 1,700 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कर्नाटक में बीते दिन 1,624 नए मामले सामने आए।
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,03,21,82,347 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 40,69,241 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More