Home » राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर की टिप्पणी पर माफी मांगे सोनिया: सीतारमण

राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर की टिप्पणी पर माफी मांगे सोनिया: सीतारमण

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी कहे जाने संबंधी टिप्पणी को ‘सेक्सिस्ट (लैंगिक भेदभाव) बताया और कांग्रेस से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की। राज्यसभा में शून्काल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सीतारमण ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह शब्द गलती से कांग्रेस नेता के मुंह से निकल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर ऐसा किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए ऐसी टिप्पणी राष्ट्रपति के साथ ही महिलाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना ‘सेक्सिस्ट टिप्पणी है। सीतारमण ने कहा कि सभी को पता है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को राष्ट्रपति कहकर संबोधित किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं समझती ही कि उनके मुंह से गलती से यह शब्द नहीं निकला है। यह जानबूझकर किया गया अपमान है। वह आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। देश के एक पिछड़े इलाके से ताल्लुक रखती हैं। विधायक, और मंत्री के रूप में उन्होंने सफलतापूर्वक काम किया है ओर वह एक बहत ही अच्छी राज्यपाल भी रही हैं।

अब राष्ट्रपति के रूप में उनके चयन पर पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे समय में लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने उन्हें राष्ट्रपति कहकर देश की राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष स्वयं एक महिला हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष को देश के सामने आकर देश व राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए। ज्ञात हो कि चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल से बातचीत में राष्ट्रपति मुर्मू को ”राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More