नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला थम गया है। सोना-चांदी की चमक पहले से थोड़ी बढ़ गई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज यानी बुधवार को महज 20 रुपये महंगा होकर 50780 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 256 रुपये चढ़कर 54106 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 5474 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21597 रुपये सस्ती है।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52303 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 57533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 56043 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 61647 रुपये में देगा।
00