Home » महाराष्ट्र में कोरोना के 2,135 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,135 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

by Bhupendra Sahu

मुंबई । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,135 नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा इस दौरान 12 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी बुलेटिन में बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से अब तक 80,37,181 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1,48,080 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस दौरान 2,565 लोग कोविड ठीक हुए। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,75,009 हो गई। वर्तमान में रिकवरी दर 97.98 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है। राज्य में इस समय 14,092 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं।

इस बीच, मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना के 93 नए मामले सामने आये है और एक व्यक्ति की मौत हुई। इनमें औरंगाबाद में 32 मामले और एक व्यक्ति की मौत, इसके बाद लातूर में 19 मामले, बीड में 18 मामले, जालना में 17 मामले और नांदेड़ जिले में सात मामले सामने आए हैं, जबकि शेष तीन जिलों में इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More