कोलकाता । पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि वह चाहती हैं कि सच्चाई सामने आए। बनर्जी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने ममता सरकार के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, “एक निश्चित समय सीमा के अंदर सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी जाती है।”