Home » भाजपा का 2024 में 400 पार का लक्ष्य

भाजपा का 2024 में 400 पार का लक्ष्य

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में 400 पार सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है । राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी मिशन 400 में जुट जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इसके लिए पूरी प्लानिंग सेट दी गई है। सूत्रों की माने तो गिरी मंत्री अमित शाह ने क्रोनोलॉजी बता दी है और 17 अगस्त से बीजेपी के नेता, मंत्री, पदाघिकारियों सहित कार्यकर्त्ता ड्यूटी में तैनात हो जाएंगे। 2024 का लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 400 सीटों का लक्ष्य रखा है, अब इस बार बीजेपी का नारा अबकी बार 400 पार होगा इस नारे से कांग्रेस और विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करने का प्लान बना लिया गया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पास 303 लोक सभा सीटें हैं और एनडीए के पास टोटल 357 सीटें होती हैं। पिछली बार इन 144 सीटों में भारतीय जनता पार्टी को हार मिली थी वहां अब पार्टी की ख़ास नजऱ रहने वाली है।

लोकसभा चुनाव 2019 में जिन सीटों में बीजेपी को हार मिली थी अब वहां भारतीय जनता पार्टी गवर्नमेंट के मंत्री रहकर वहां की स्थिति और कमियों के साथ खामियों को समझेंगे और अपनी जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाने का काम करेंगे। इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सहित टीएमसी , शिवसेना , बीएसपी , समाजवादी पार्टी और अन्य गुटों का सफाया करने की रणनीति बनाई जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में अभी 2 साल बाकी है। कांग्रेस के लीडर तो मानसून का मजा लेने के लिए विदेश निकल जाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़े दूरदृष्टि वाले लोग हैं इसी लिए 17 अगस्त 2022 से ही अपनी जीती हुई सीटों और हारे हुए संसदीय क्षेत्रों की दशा जानने के लिए काम पर जुट जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट जीतकर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 के 80 सीट जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का वादा भी कर दिया है ।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के लिए नई नीति के तहत काम हो रहा है । पूरे नॉर्थ ईस्ट का जिम्मा असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के जिम्मे है और जिस तरह से उनकी रणनीति चुनाव में देखने को मिली है उससे भारतीय जनता पार्टी को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नार्थ ईस्ट की पूरी सीट जीतने का उम्मीद है । मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगभग विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारी पूरी तरह से है । जिन सीटों में भारतीय जनता पार्टी को हार मिली थी वहां केंद्रीय मंत्री हर 15 दिन में निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगे और जहां जीत मिली थी वहां मंत्री हर 30 दिन में जाएंगे। इन क्षेत्रों में रहकर जनता की सोच, समझ और मांग को समझेंगे। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर फिलहाल ऐसी कोई तैयारी विपक्ष और कांग्रेस पार्टी में दिखाएं नहीं दे रही है। विपक्षी दल और खासकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष बदलने की मांग पर अरे हैं और इसी चक्कर में कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More