Home » सोनिया गांधी पर प्रेम शुक्ला की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की आपत्ति

सोनिया गांधी पर प्रेम शुक्ला की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की आपत्ति

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के द्वारा एक टीवी डिबेट में सोनिया गांधी के प्रति अशोभनीय लहजे में अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है । जयराम रमेश ने कहा कि संस्कारों की दुहाई देने वाली भाजपा के शीर्ष नेताओं और प्रवक्ताओं ने बार-बार देश की सम्मानित महिलाओं विशेष तौर पर एक राष्ट्रीय पार्टी की 75 वर्षीय सम्मानित सोनिया गांधी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है । जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के द्वारा विपक्षी नेताओं के लिए शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की राजनीति जा रहा है ।

महिलाओं का सम्मान वैदिक काल से भारत की महान परंपरा रही है, ऐसे में देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की राजनीति में शालीनता और महिलाओं के प्रति आदरपूर्ण आचरण स्वाभाविक रूप से अपेक्षित है किन्तु भाजपा ने अपनी भाषा और व्यवहार से हमें बार-बार निराश किया है। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हम लोगों की अपील है कि वह अपनी पार्टी के नेताओं की शर्मनाक और अशोभनीय बयान राज्यों के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगे। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा अपने प्रवक्ताओं और नेताओं को राजनीति की गरिमा को ठेस ना पहुंचाने और अभद्र भाषा व बदज़ुबानी से परहेज़ करने की सीख दें। हमारी अध्यक्ष या अन्य किसी नेता के लिए अमर्यादित भाषा की पुनरावृत्ति होने पर हम मानहानि के मुक़दमे जैसे क़ानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More