Home » शेयर बाजार से पिछले सप्ताह मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप को हुआ बंपर मुनाफा, सबसे ज्यादा नुकसान में एलआईसी

शेयर बाजार से पिछले सप्ताह मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप को हुआ बंपर मुनाफा, सबसे ज्यादा नुकसान में एलआईसी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक मुनाफे में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत के लाभ में रहा। टॉप 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। कुल मिलाकर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,98,523.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 68,564.65 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,245.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 64,929.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,60,285.19 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 34,028.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,526.81 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 31,893.77 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 6,33,793.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 30,968.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,457.30 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों का एम कैप भी बढ़ा
बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,636.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,78,774.69 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,811.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,20,362.58 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,110.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,770.09 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 14,579.24 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,701.23 करोड़ रुपये रहा।
एलआईसी को हुआ नुकसान
वहीं, दूसरी ओर एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 12,396.99 करोड़ रुपये घटकर 4,35,760.72 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलआईसी, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More