Home » रिलायंस जियो इंफोकॉम का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये

रिलायंस जियो इंफोकॉम का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये

by Bhupendra Sahu

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की इकाई रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में 21,873 करोड़ रुपये की परिचालन आय के साथ 4,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में 17,994 करोड़ रुपये की परिचालन आय और 3,501 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस तरह सालाना आधार कंपनी के शुद्ध लाभ में 24 प्रतिशत और परिचालन आय में 21.6 प्रतिशत की वृद्धि रही।

कंपनी ने जारी तिमाही रिपोर्ट में बताया कि आलोच्य तिमाही में अन्य स्त्रोतों से उसको 82 करोड़ रुपये की हुयी आय को मिला दे तो कुल आय 21,995 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले कुल आय 18,008 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल तिमाही खर्च 16,137 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष अप्रैल-जून के दौरान कुल खर्च 13,313 करोड़ रुपये था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More