मुंबई । विदेशी बाजारों की तेजी से समर्थन पाकर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 354 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 121 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.91 प्रतिशत की तेजी लेकर 1734.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 1.30 प्रतिशत बढ़कर 1735 डॉलर प्रति औंस हो गया।
इस दौरान चांदी हाजिर 0.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 18.89 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 354 रुपये की तेजी लेकर 50729 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 363 रुपये महंगी होकर 50340 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 121 रुपये की बढ़त लेकर 55532 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 160 रुपये चढ़कर 56167 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00