Home » राष्ट्रमंडल खेलों में जाने वाले खिलाडिय़ों को पीएम मोदी का मंत्र- कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में …

राष्ट्रमंडल खेलों में जाने वाले खिलाडिय़ों को पीएम मोदी का मंत्र- कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में …

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज होने वाला है। भारत का 322 सदस्यों का दल जल्द ही रवाना होगा। खिलाडिय़ों के रवाना होने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की हौंसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाडिय़ों से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज़ भी देखने को मिला, जब खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक डायलॉग बोला और कहा कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में।

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाडिय़ों को संबोधित किया, जिसमें अलग-अलग फील्ड के प्लेयर्स मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां खिलाडिय़ों से कहा कि जो भी एथलीट पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, वो भी अपनी ज़बरदस्त छाप छोड़ेंगे। पीएम बोले कि आपको कैसे खेलना है, क्या रणनीति अपनानी है ये सब आपको पता ही है।
खिलाडिय़ों को मंत्रा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि मैं बस इतना ही कहूंगा कि जी भर के खेलिए, पूरी ताकत से खेलिए और बिना किसी टेंशन के खेलिएगा। पीएम ने इसी के साथ कहा कि आपने पुराना डायलॉग सुना होगा कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में। इसी एटिट्यूड के साथ आपको वहां पर जाना है और खेलना है.
आपको बता दें कि इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ 28 जुलाई से हो रहा है, जो 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस बार कॉमनवेल्थ बर्मिंघम में हो रहा है। इस बार भारतीय दल में 300 से अधिक लोग शामिल हैं, ऐसे में भारत की कोशिश है कि अपने पुराने प्रदर्शन को सुधारा जाए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More