मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,279 नये मामले सामने आये तथा छह नई मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,22,781 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,032 हो गयी है।
इसी अवधि में 2,279 मरीज स्वस्थ हुये हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,59,960 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकवरी दर 97.97 प्रतिशत दर्ज की गई और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है।
बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 14,789 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 112 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से औरंगाबाद जिले से 41, जालना से 31, ओस्मानाबाद से 20, नांदेड से 10, बीड से 9 और हिंगोली से एक मामले की पुष्टि हुई है।
00