नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से ढेर सारे शेयर बिकावली का शिकार हो गए हैं। कुछ स्टॉक तो ऐसे हैं इस लिस्ट में जो 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच कर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर के करीब आ गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे ही 5 स्टॉक पर जो 52 सप्ताह के उच्चतम से 38त्न तक नीचे आ गए हैं। ये स्टॉक अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर के काफी नजदीक हैं। यह मिड कैप स्टॉक शुक्रवार को 11,831 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। जोकि 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 19,325 रुपये के लेवल से 38त्न नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 10,727 रुपये प्रति शेयर है। जिसका मतलब यह हुआ कि यह स्टॉक 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से 10प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है।
शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1364 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुए थे। इस शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1725 रुपये और 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1271.60 रुपये है। जिसका मतलब यह स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से 21त्न नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से यह महज 7त्न प्रतिशत ऊपर है।
3- एक्सिस बैंक – बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 662.50 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 866.90 था। वहीं, न्यूनतम स्तर 618.25 रुपये था। यानी अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर यह स्टॉक 7त्न ऊपर ट्रेड कर रहा है।
4- डॉ रेड्डी लैब – इस फॉर्मा स्टॉक के शेयर का भाव 4532.55 रुपये के लेवल पर आ गया है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 5447 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 3654 रुपये है। यानी अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से यह स्टॉक 24त्न ऊपर अभी ट्रेड कर रहा है।
5- एशियन पेंट्स- हृस्श्व में शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 2978.40 रुपये के लेवल पर आ गया था। यह स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से 17त्न नीचे और 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से 15 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने एक साल में एक भी प्रतिशत का रिटर्न नहीं दिया है।
00