Home » संसद परिसर में अब धरने, भूख हड़ताल पर पाबंदी, मानसून सत्र से पहले जारी हुआ फरमान

संसद परिसर में अब धरने, भूख हड़ताल पर पाबंदी, मानसून सत्र से पहले जारी हुआ फरमान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले आज एक आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक संसद में अब किसी भी धरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि संसद के इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष के पास महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना जैसे ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसपर सरकार के साथ तकरार देखने को मिल सकती है।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के एक नए आदेश के अनुसार संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए इसके परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
पीसी मोदी के आदेश में कहा गया है कि सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह को करने के उद्देश्य से संसद भवन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपील की है।
वहीं कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया है। पार्टी के मीडिया सैल के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने आदेश की चि_ी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्वगुरु की नवीनतम सलाह- धरना मना है!Ó
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More