Home » मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व. भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व. भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

by Bhupendra Sahu

दुर्ग।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More