Home » पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को सराहा, कहा : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी राजनीति से ऊपर

पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को सराहा, कहा : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी राजनीति से ऊपर

by Bhupendra Sahu

हैदराबाद । भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की सराहना की और कहा कि उनकी उम्मीदवारी किसी भी राजनीति से ऊपर है। सूत्रों ने मानें तो प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने से पहले मुर्मू की तारीफ की।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्यों से कहा कि अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो यह वास्तव में भारत के लिए सम्मान की बात होगी। उनकी उम्मीदवारी किसी भी राजनीति से ऊपर है।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मुर्मू के जीवन संघर्ष के बारे में बात की।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन में इतने संघर्ष के बावजूद मुर्मू उस मुकाम को हासिल करने में सफल हुई, जिसके लिए वह हमेशा से डटकर खड़ी रहीं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More