Home » पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

by Bhupendra Sahu
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सरई पान के दोने पत्तल में किया भोजन, परोसा गया मुनगा भाजी, सरसों भाजी, डुबकी, चौसेला और लकड़ा की चटनी जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन
  •  हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे- राधादेवी

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पटना पहुंचे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना निवासी आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे। उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र,चौसेला और पताल की चटनी परोसा।

पटना में किसान परिवार के घर भोजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री

पटना में मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री श्री बघेल सरई पान के दोने पत्तल में कर रहे भोजन

राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि “हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे”। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More