Home » मैं हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देता हूं …एजबेस्ट में शतक जडऩे के बाद रिषभ पंत ने कहा

मैं हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देता हूं …एजबेस्ट में शतक जडऩे के बाद रिषभ पंत ने कहा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली,। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (क्रद्बह्यद्धड्डड्ढद्ध क्कड्डठ्ठह्ल) ने कहा कि वो हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के पहले दिन पंत ने 98 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला. पंत ने 111 गेंदो पर 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 146 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 300 का आंकड़ा पार किया.

एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंत ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में डिफेंस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। अच्छी गेंद को सम्मान देना और खराब गेंद को हिट करना महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड में (अर्थात अंग्रेजी परिस्थितियों में) एक गेंदबाज की लेंथ को बिगाडऩा महत्वपूर्ण है।
जब रवींद्र जडेजा ने संकट में क्रीज पर उनका साथ दिया, तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने एक दूसरे से साझेदारी का प्रयास करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए 222 रन की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की।
उन्होंने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा था कि गेंद के हिसाब से खेलो
इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता पॉल कॉलिंगवुड ने कहा, पहली पारी में भारत .प्रदर्शन से हम अचंभित नहीं है। हालांकि उन्होंने पंत को उनकी पारी के लिए बधाई दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More