मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर महीने की शुरूआत में इसकी मांग के कमजोर रहने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 12 पैसे चढ़कर 78.94 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र के रुपया 79.06 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज सात पैसे की मजबूती के साथ 78.99 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन शुरूआत में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण इस पर दबाव बना और यह 79.12 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूट गया। हालांकि बाद में अमेरिकी मुद्रा की मांग नहीं आने से मिले समर्थन के बल पर यह 78.94 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और यही इसका अंतिम स्तर भी रहा।
00